फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो सवारों पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। करीब दो सप्ताह पूर्व बाजार में स्कॉर्पियो सवारों से मारपीट के बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मध-माधवी निवासी भीष्म व निमली निवासी अंकित के रूप में हुई है। आरोपी भीष्म से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और डंडा बरामद किया। दूसरा आरोपी अंकित अभी पुलिस रिमांड पर है और बुधवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गांव दुबलधन निवासी सुरेंद्र ने 23 मार्च को सिटी थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह गत 23 मार्च को गांव निवासी कृष्ण उर्फ फोरड के साथ किसी काम से कोर्ट में आया था। इसके बाद वह कपड़े खरीदने के लिए बाजार चले गए। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसी दौरान पिकअप और चार बाइक पर सवार होकर कुछ युवक वहां आए। उन्होंने उनसे मारपीट की और इसके बाद उन पर फायर झोंक दिया। फायरिंग में वे बच गए और गोली उनकी गाड़ी में जा लगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गत एक अप्रैल को मध-माध्वी निवासी आरोपी भीष्म को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और डंडे बरामद किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि चार अप्रैल को पुलिस ने इस मामले के दूसरे आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है और फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें