फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग बिछाएगा 40 हजार फुट लंबी पाइपलाइन

विज्ञापन
सिंचाई विभाग द्वारा करवाई गई नहर की सफाई। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश के दिनों में लोगों को जलभराव का सामना न करना पड़े, इसके लिए सिंचाई विभाग ने अभी से प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत विभाग पानी निकासी के लिए 40 हजार फुट लंबी पाइपलाइन बिछाएगा। इसके अलावा विभाग ने लोहारू नहर से गाद भी निकालने का काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब करीब साढ़े छह करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

लोहारू जल सेवा मंडल के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र सांगवान ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी के लिए करीब छह करोड़ की राशि खर्च कर 40 हजार फुट लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। प्रोजेक्ट के तहत गांव साहूवास, इमलोटा, मोरवाला, सरूपगढ़-सांतौर, बिगोवा, कंहेटी आदि के समीप पांच अलग-अलग भागों में तीन फुट चौड़ी नॉन-प्रेशर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन पाइपलाइनों से बारिश पानी को लोहारू कैनाल व बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में डाला जाएगा। सांगवान ने बताया कि 15 अप्रैल को लगभग 40 हजार फुट की दूरी में पाइपलाइन बिछाए जाने के टेंडर आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले मानसून सीजन में जलभराव की तकलीफ किसानों को नहीं होगी और खेतों का पानी आसानी से निकाला जा सकेगा।
इसके अलावा बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी व लोहारू कैनाल की सफाई भी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 60 लाख रुपये की राशि से झज्जर के बाकरा हैड से पंप हाउस नंबर एक तक लोहारू फीडर की गाद निकलवाई जा रही है। नहर की सफाई होने से इसमें पानी के भंडारण की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें