फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 प्रतिशत बढ़े स्कूलों में विद्यार्थी, फरीदाबाद के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मौजूदा शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की संख्या 17 प्रतिशत बढ़ी है। इस उपलब्धि की बदौलत जिला फरीदाबाद के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 6983 विद्यार्थी स्कूलों में बढ़े हैं।
विज्ञापन

इस साल शिक्षा विभाग ने पूरे प्रदेश में विद्यार्थियों की संख्या 25 लाख तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें से 24 लाख 67 हजार की संख्या पूरी हो चुकी है। अभी ग्यारहवीं के दाखिले चल रहे हैं। जिला में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अध्यापकों ने अभिभावकों को घर-घर जाकर बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलवाने के लिए प्रेरित किया। इसके चलते जिले के स्कूलों में 6983 ज्यादा विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। जिले के स्कूलों में गत वर्ष 35091 विद्यार्थी थे। इस बार यह संख्या 42074 पर पहुंच गई है इस लिहाज से पिछले साल के मुकाबले इस साल 17 प्रतिशत दाखिले ज्यादा हुए हैं। दाखिले करवाने में जिले के साथ फरीदाबाद में भी 17 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
जिला में ये है स्कूलों की स्थिति
जिले में 209 प्राइमरी स्कूल, 51 माध्यमिक व 109 सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलाए जा रहे हैं। इन सभी में पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक दाखिलों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में विद्यार्थियों की संख्या पूरे प्रदेश में 21 लाख 78355 थी, जो कि अब 24 लाख 67262 हो गई है। सभी जिलों को मिलाकर 288907 दाखिले गत वर्ष की तुलना में अधिक हुए हैं। जिले के स्कूलों में 6983 विद्यार्थी बढ़े हैं। अब जिला फरीदाबाद के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

विरेंद्र मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें