फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवती का 25 घंटे बाद कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई जेवली निवासी एक युवती का शव 25 घंटे बाद गांव के कुएं से बरामद हुआ है। मृतका के घर से कुएं की दूरी करीब 500 मीटर है। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। परिजनों के अनुसार मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जेवली निवासी कोमल (20) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बिन बताए घर से निकली थी। काफी समय बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तक कोमल का कोई सुराग नहीं लगा और शनिवार सुबह उसके परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत बाढड़ा पुलिस को दी। पुलिस को शिकायत देकर परिजन घर पहुंचे थे कि उसी दौरान खेत के कुएं में शव होने की सूचना मिली। परिजनों के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की शनाख्त कोमल के रूप में हुई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले आई। वहां कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका के पिता सुनील के अनुसार उसकी बेटी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी।
पंद्रह साल पहले इसी कुएं में डूबने से हुई थी मां की मौत
मृतका के परिजनों के अनुसार जिस कुएं में कोमल डूबी है, उसी कुएं में करीब 15 साल उसकी मां की डूबने से मौत हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने दो साल पहले बारहवीं की थी और वह अब घर पर रहती थी। कोमल उसकी इकलौती बेटी थी और उसका बेटा अपने मामा के घर रहता है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। - सुशीला कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें