फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में अभियान, सड़कों पर नंदीशाला से दोगुना गोवंश

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क किनारे बैठा गोवंश। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। 2018 में शहर को कैटल फ्री बनाने की योजना थी। 2019 तक 90 प्रतिशत गोवंश पकड़ने के बाद भी जिला प्रशासन इस योजना को सिरे नहीं चढ़ा पाया। अब लंबे समय से यह योजना ठंडे बस्ते में है और आलम यह है कि शहर की हर सड़क पर कैटल (लावारिस पशु) घूम रहे हैं। अहम बात यह है कि नंदीशाला के मुकाबले दोगुना अधिक गोवंश सड़कों पर हैं। अधिकारियों के संज्ञान में मामला होते हुए भी पिछले डेढ़ साल से शहर में गोवंश पकड़ो अभियान नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन

सड़कों पर गोवंश घुमने का खामियाजा राहगीर और वाहन चालक भुगत रहे हैं। लावारिस पशुओं के चलते जिले में कई हादसे भी हो चुके हैं। दूसरी ओर शहरवासियों का कहना है कि लावारिस पशुओं की संख्या शहर में काफी बढ़ी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन को गोवंश पकड़ो अभियान चलाकर इस समस्या से लोगों को निजात दिलानी चाहिए। नप अधिकारियों का तर्क है कि समय-समय पर गोवंश पकड़ो अभियान चलाया जाता है और अगले सप्ताह से शहर में यह अभियान दोबारा शुरू कर रहे हैं।
महेंद्रगढ़ रोड पर मिले पांच गोवंश, एक बैठा था डिवाइडर पर
संवाददाता ने ढाणी फाटक आरओबी से लेकर महेंद्रगढ़ चौक तक करीब ढाई किलोमीटर की दूरी में सड़क पर गोवंश की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान इस मार्ग पर पांच गोवंश मिले, जिनमें से एक चिड़िया मोड़ के समीप डिवाइडर पर बैठा मिला।
विज्ञापन

रोहतक रोड पर मिले चार गोवंश
परशुराम चौक से लेकर रोहतक फाटक तक करीब 900 मीटर की दूरी में संवाददाता को चार गोवंश मिले। दो गोवंश घिकाड़ा मोड़ के समीप, एक गोवंश रेस्ट हाउस मोड़ पर और एक गोवंश ब्रह्माकुमारी आश्रम वाली गली के बाहर सड़क पर खड़ा मिला।
बस स्टैंड रोड पर मिले सात गोवंश
संवाददाता ने परशुराम चौक से लेकर सिविल अस्पताल तक करीब दो किलोमीटर की दूरी में सड़क पर लावारिस गोवंशों की स्थिति देखी। इस सड़क पर सात गोवंश मिले। तीन गोवंश बस स्टैंड के सामने, दो पार्क रोज गार्डन के सामने और दो एमसी कॉलोनी के समीप मिले।
पुराना झज्जर रोड पर मिले तीन गोवंश
संवाददाता ने 500 मीटर लंबे पुराने झज्जर रोड का भी जायजा लिया। इस दौरान करीब 200 मीटर की दूरी में तीन गोवंश मिले। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस रोड से पूरे दिन में 20 से अधिक गोवंश गुजरते हैं, जो कई बार हादसों का कारण बन चुके हैं।
लोग बोले - प्रशासन अभियान चलाकर शहरवासियों को दिलाए राहत
सड़कों पर लावारिस पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़क पर गोवंश के अचानक सामने आने से हादसे भी हो रहे हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द अभियान चलाकर गोवंश पकड़वाने चाहिए। - सतनाम, चालक
गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं और इसके चलते कई बार तो जाम तक लग जाता है। गोवंश सड़क हादसों का कारण भी बन सकते हैं। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए जिला प्रशासन को लावारिस गोवंश पकड़वाने चाहिए। - ओमप्रकाश, चालक
शहर में लावारिस गोवंश पकड़ो अभियान समय समय पर चलाया जाता है। अगले सप्ताह फिर से अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए जल्द ही दोबारा टीमें गठित कर दी जाएंगी। - प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद

रोहतक रोड पर खड़े गोवंश।- फोटो : CharkhiDadri

बस स्टैंड रोड पर बस के सामने खड़ा लावारिस गोवंश।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें