फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी श्रमिक ने पेड़ पर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले तीन माह से शहर में रह रहे एक प्रवासी श्रमिक ने शनिवार अलसुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। सिटी थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी मंटू (25) पुत्र बाबूलाल तीन माह पहले अपने चाचा के साथ काम की तलाश में दादरी आया था। उसे चंपापुरी स्थित एक पाइप फैक्टरी में काम मिल गया था। मृतक इसके बाद से ही वहीं फैक्टरी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात वह खाना खाकर सोया था और सुबह जब अन्य श्रमिक उठे तो मंटू का शव फैक्टरी परिसर में पेड़ पर बंधे फंदे से लटकता मिला। मंटू के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में कागजी कार्यवाही कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी एएसआई विजयपाल ने बताया कि मृतक के भाई मंडल के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें