फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल पर दी दबिश, चार महिलाओं समेत सात काबू

Tue, 28 Jun 2022 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चारों महिलाएं भिवानी के अलावा दिल्ली और राजस्थान की रहने वाली हैं। झोझूकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक होटल पर पुलिस ने देह व्यापार के अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। उन्हें झोझूकलां थाने ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन

   
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ रोड स्थित नैना फैमिली होटल एवं रेस्टोरेंट पर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को डीआई दलबीर सिंह व महिला थाना प्रभारी उर्मिला के नेतृत्व में वहां दबिश दी। पुलिस टीम को होटल में चार महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिली।

प्रारंभिक पूछताछ में एक महिला राजस्थान की रहने वाली मिली। वहीं, 24 वर्षीय महिला भिवानी से, 32 वर्षीय महिला दिल्ली के नजफगढ़ से और 25 वर्षीय महिला मंगोलपुरी दिल्ली की रहने वाली मिली है।  इसके अलावा पुलिस ने होटल संचालक सोमत्त, बिहार के किशनगंज जिला निवासी मजहर आलम और करनाल के कबूलपुर खेडा निवासी मनीष को वहां से काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें