चरखी दादरी में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम स्पेशल स्टाफ टीम अपराध और अनैतिक कार्यों की रोकथाम के सांवड़ के हिंडोल मोड़ पर मुस्तैद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिहार निवासी रामजस और रवि नशा बेचने का कार्य करते हैं।
चरखी दादरी स्पेशल स्टाफ ने सांजरवास-रानीला रोड से बिहार निवासी दो नशा तस्करों को दबोचा है। आरोपियों से 7 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। उनकी पहचान चंपारन मोती छपार निवासी रामजस और रक्सौल निवासी रवि के रूप में हुई है। उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर रानीला रोड से आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम स्पेशल स्टाफ टीम अपराध और अनैतिक कार्यों की रोकथाम के सांवड़ के हिंडोल मोड़ पर मुस्तैद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिहार निवासी रामजस और रवि नशा बेचने का कार्य करते हैं। कुछ देर बाद वो पादक पदार्थ लेकर सांजरवास अड्डे पर उतरेंगे और इसके बाद रानीला की तरफ जाएंगे। अगर सांजरवास-रानीला रोड पर नाकाबंदी की जाए तो दोनों तस्करों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है।
सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने वहां नाकाबंदी की और कुछ देर बाद बैग लेकर जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने पहचान रवि और रामजस के रूप में बताई। उनके पास नशीले पदार्थ की खेप होने के अंदेशा पर एडीओ सुशील कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में रामजस और रवि के बैग के बैग की तलाशी ली गई तो 7 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।