फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 14 लोग मिले डेंगू पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही इस साल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 267 पहुंच गया है। पिछले चार दिनों में 37 लोग डेंगू का शिकार हुए हैं। डेंगू नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को 14 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी जिले में दस डेंगू मरीज मिले थे। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक जिले में 267 डेंगू के मरीज मिले चुके हैं। दूसरी ओर अगर पिछले साल के आंकड़े की बात करें तो छह नवंबर तक महज 102 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले थे। इस साल पिछले साल के मुकाबले करीब ढाई गुना अधिक मरीज मिल चुके हैं। छह नवंबर तक जिले से डेंगू जांच के लिए 699 सैंपल लिए गए हैं और इस लिहाज से प्रत्येक पांच सैंपलों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें