फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली किन्नरों से परेशान किन्नरों ने मचाया बवाल

Fri, 11 Oct 2013 04:18 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में किन्नरों ने गुरुवार को नकली किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए हाट रोड पर स्थित पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम के दौरान किन्नरों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बवाल काटा। सफीदों थाना के एसएचओ बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक एक युवक नकली किन्नर बना हुआ है और उनके साथ हर रोज गुंडागर्दी करता है। इतना ही नहीं वह अपनी फर्जी टोली बनाकर लोगों से बधाई भी लेने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले उसने हथियारों से लैस दर्जनों युवकों को उनके डेरे पर भेजकर उनपर हमला करवाया था। इस नकली किन्नर की शिकायत वे पुलिस से कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है।

किन्नरों की मांग थी कि उक्त नकली किन्नर के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें