फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, पत्नी सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
अशोक कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा में युवक ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी व ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव बापोड़ा निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़के, तीन लड़कियां, जो कि शादीशुदा हैं। उसने बताया कि उसके दोनों बेटों की शादी हिसार जिले के गांव खोखा खरकड़ी में हुई है। उसके छोटे बेेटे 35 वर्षीय अशोक की पत्नी बुगली सात वर्षीय बेटी अवनी के साथ ढाई साल से अपने मायके में रह रही है। इसको लेकर वे कई बार मौजिज लोगों के साथ अपनी पुत्रवधू के घर पर गए। मगर मायके पक्ष के लोगों ने पुत्रवधू को भेजने से मना कर दिया। इस दौरान उनकी कहासुनी हो गई और कहा कि अगर अशोक व पंचायत हमारे घर आए तो जान से मार देंगे। इसके साथ ही पुत्रवधू बुगली की शादी अन्य जगह करने के लिए बोला।
कर्ण सिंह ने बताया कि अशोक अपनी पत्नी व बेेटी को लेने के लिए खोखा खरकड़ी गया तो अशोक के साले प्रवीन कुमार, कैलाश कुमार, तेलुराम ने घर में बंद करके उसके साथ मारपीट की। साथ ही अशोक को धमकाते हुए कहा कि अगर दोबारा यहां आया तो तुझे जान से मार देंगे, जिसकी वजह से अशोक परेशान रहने लगा। मंगलवार को अशोक हिसार अदालत में अपनी तारीख पेशी पर गया था, जहां अदालत ने आगामी तारीख दी। कर्ण सिंह ने बताया कि अशोक अपने घर आया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अशोक ने तेलुराम, गायत्री, प्रवीन कुमार, कैलाश व पत्नी बुगली की नाजायज धमकियों व जान से मारने के डर से घर आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मृतक के पिता के बयान पर उसकी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

- एएसआई अशोक कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें