अस्पताल में उपचाराधीन छात्र अभिषेक।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक निजी स्कूल के छात्र ने शिक्षक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
कस्बा बवानीखेेड़ा निवासी 17 वर्षीय अभिषेक ने बताया कि वह कस्बे के ही एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा छात्र है। वीरवार को दिन में आई बारिश के कारण उसके स्कूल के जूते भीग गए थे तो शुक्रवार सुबह वह दूसरे जूते पहनकर स्कूल में चला गया। वह कक्षा में टेस्ट दे रहा था, अचानक ही एक शिक्षक उसके पास आ गया। शिक्षक ने उससे स्कूल के जूते न पहनने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जूते भीग गए हैं। छात्र का आरोप है कि शिक्षक ने पहले उसकी कमर पर डंडे से मारपीट की। फिर उस पर लात-घूंसे बरसा दिए, जिसकी वजह से वह घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस थाने को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।