फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को 22 केंद्रों पर दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक होगी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अगस्त-2021 सेकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की एकदिवसीय परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त से करवा रहा है। इसके अलावा एक से अधिक विषयों और डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/री-अपीयर) परीक्षा का आयोजन 19 अगस्त से होगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की एक दिवसीय परीक्षा एवं एक से अधिक विषयों की परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक रहेगा। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 22 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जोकि प्रत्येक जिला स्तर पर एक-एक हैं।
विज्ञापन

बोर्ड मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने प्रश्नपत्र उड़नदस्तों के संयोजक व पूर्ण समय के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर को परीक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव, संयुक्त सचिव पीके शर्मा व उपसचिव भी उपस्थित रहे।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रीअपीयर) परीक्षा का समय प्रात: सत्र में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा। कोविड-19 से बचाव हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में 18 परीक्षार्थी ही बैठाए जाएंगे। इन सभी परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 76 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षा की परीक्षा दो भागों में आयोजित करवाई जाएगी। प्रथम भाग में सब्जेक्टिव परीक्षा का समय डेढ़ घंटे व द्वितीय भाग में ऑब्जेक्टिव परीक्षा का समय एक घंटे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें