फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने पहले ऑर्डर देकर बनवाया डेढ़ लाख का फर्नीचर, अब पैसे देने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। तीन महीने पहले ऑर्डर देकर करीबन डेढ़ लाख रुपये की कीमत का फर्नीचर तैयार कराने के बाद पैसे देने से इनकार किए जाने का मामला सामने आया है। फर्नीचर वर्कशॉप संचालक ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सूर्या नगर निवासी धर्मबीर ने बताया कि करीबन तीन महीने पहले गांव सांजरवास निवासी नीटू नामक युवक ने उसकी वर्कशॉप पर आकर करीबन डेढ़ लाख रुपये का फर्नीचर तैयार कराने का आर्डर दिया था। इस आर्डर पर फर्नीचर भी वह ले गया था। मगर उस समय पैसे का भुगतान नहीं किया था। अब जब उससे पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। धर्मबीर ने बताया कि फोन पर नीटू से हुई बात की रिकार्डिंग भी उसके पास मौजूद है, जिसमें वह पैसे देने से इंकार कर रहा है वहीं आरोपी के बिल पर भी हस्ताक्षर है जिसमें उसने फर्नीचर तैयार कराया और आर्डर देने समय भी उसने साइन किए थे। इस मामले में पुलिस ने धर्मबीर की शिकायत पर नीटू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें