फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: 12 साल से बिछड़े व्यक्ति को परिवार से मिलवाया, परिजनों ने जताया आश्रम पदाधिकारियों का आभार

Fri, 04 Feb 2022 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

झारखंड निवासी आशीष अपना घर आश्रम के पदाधिकारियों को चूरू में मिला था। आश्रम के पदाधिकारियों को यह व्यक्ति तीन माह पहले लावारिस हालत में मिला था।
विज्ञापन
अपना आश्रम के पदाधिकारियों ने बिछड़े को परिजनों से मिलवाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भिवानी में दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी अपना घर आश्रम के पदाधिकारियों ने 12 साल से परिवार से बिछड़े व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया है। आश्रम के पदाधिकारियों को यह व्यक्ति तीन माह पहले लावारिस हालत में मिला था। परिजनों ने आश्रम पदाधिकारियों का आभार जताया। 

विज्ञापन


दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी अपना घर आश्रम के सचिव कमल गोयल ने बताया कि करीब तीन माह पहले आश्रम के सदस्यों को राजस्थान के चूरू जिले में दयनीय स्थिति में एक व्यक्ति मिला, जिसकी पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी 50 वर्षीय आशीष के रूप में हुई। आश्रम के सदस्य उसे भिवानी ले आए, जहां हालत गंभीर होने पर करीब एक सप्ताह तक उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जिसके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे आश्रम में ले आए।

 

गुरुवार को उसके परिजनों से फोन पर संपर्क हुआ, जिसके बाद आशीष के चाचा व परिवार के अन्य सदस्य उसे लेने के लिए आश्रम आए। आशीष के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह 12 साल से घर से लापता था। आशीष के परिजनों ने आश्रम के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधान आशीष अग्रवाल, सचिव कमल गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व पार्षद आनंद बासिया, कालीदास, हकीम चंद, जयप्रकाश, नितिन, संजीव, ओमप्रकाश, नितिन बासिया उपस्थित रहे। 

 

तीन साल में 67 लोगों को मिलवा चुके हैं परिवार से

पूर्व पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य आनंद बासिया ने बताया कि करीब तीन साल पहले स्वामी सदानंद महाराज के आशीर्वाद से भिवानी में अपना घर आश्रम शुरू किया था। अब तक आश्रम के माध्यम से 67 लोगों को उनके परिजनों से मिलवा चुके हैं। इनमें से 55 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। आश्रम में फिलहाल 90 पुरुष और 38 महिला रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें