फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 1487 लोगों को मिली आवास योजना के तहत पक्की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत जिले में 1487 असहाय व अत्यंत गरीब लोगों को पक्के मकान के रूप में छत मिल चुकी है। इनमें से 733 ग्रामीण क्षेत्र से और 754 शहरी क्षेत्र के लोग शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक लाख 38 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है और शहरी क्षेत्र के लिए दो योजनाएं हैं जिसमें ढाई लाख और डेढ़ लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। यह राशि तीन किश्तों में दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो जिले में 733 लोगों के मकान बनवाए जा चुके हैं व 820 को पहली किश्त प्रदान की जा चुकी है। इतना ही नहीं मकान का मालिक अपने ही मकान के निर्माण कार्य में 90 से 95 दिन का रोजगार पा सकता है। इसी प्रकार यदि उनके घर पर शौचालय नहीं है तो उसको शौचालय के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये अलग से दिए जाते हैं। योजना में शहरी क्षेत्र की हम बात करें तो 754 लोगों के मकान बनवाए जा चुके हैं व 1221 लोगों को दूसरी किश्त दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 1407 लोगों को तीसरी किश्त दी चुकी है।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को मिला पक्के मकान के रूप में आसरा
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव नौरंगाबाद निवासी विधवा महिला कविता को पक्की छत नसीब हुई है। गांव निनान निवासी बुजुर्ग विधवा महिला संतरा का भी इस योजना के तहत पक्का मकान बना। गांव उमरावत निवासी सीताराम का भी इस योजना के तहत मकान बना है, जो कि अपने बच्चों के साथ एक कच्चे मकान में रहता था। नौरंगाबाद निवासी अतर सिंह का भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बना है। गांव नौरंगाबाद के ही दिनेश को पक्के मकान के रूप में छत नसीब हुई है।
वर्जन:
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मुहैया करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर पूरी तहकीकात की जाती है। ग्राम सभाओं के माध्यम से भी पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाता है। जरूरतमंद लोगों को इस योजना के तहत पक्का मकान बनवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें