फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

Sun, 22 Sep 2013 11:02 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला बहादुरगढ़ के डाबोदा गांव में मामूली कहासुनी में एक गुट ने सेना के जवान सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरा भाई अनिल दिल्ली पुलिस का जवान जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी विजय दहिया के मुताबिक डाबौदा गांव निवासी सगे भाई अनिल और सुनील का गांव के ही जयपाल और मोनू से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

इसी बीच तैश में आकर जयपाल और मोनू ने अनिल और सुनील पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को बहादुरगढ़ के  एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में सेना के जवान सुनील की मौत हो गई, जबकि अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने गोली चलाने के आरोपियों जयपाल और मोनू के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई छुट्टी बिताने अपने घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें