फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शराब पीने की आदत से थी परेशान, जहरीली चीज खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की शराब पीने की लत से परेशान एक विवाहिता ने जहरीली चीज खाकर जान दे दी। थाना भादसों पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना भादसों के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह निवासी गांव बरनाला जिला अंबाला हरियाणा ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी बहन जसवीर कौर (37) की शादी 2002 में आरोपी चंद सिंह से हुई थी। वह दिहाड़ी करके परिवार का गुजारा करता था। शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ साल से चंद सिंह काफी शराब पीने लगा था। जसवीर कौर के एतराज करने के बावजूद उसने शराब नहीं छोड़ी। इस कारण दोनों में अकसर झगड़ा रहता था।
इन सबसे तंग होकर जसवीर कौर ने जहरीली चीज खा ली और फोन करके इस बारे में अपने छोटे भाई लवप्रीत सिंह को भी बताया। विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी पति चंद सिंह, सास प्यार कौर, ननद रानी, जेठानी बिंदर कौर और गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें