साहा बाइक पर जा रहे दंपती को इनोवा चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला के पति को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंजीत कौर ने बताया कि वह गांव महताबगढ़ साहा की निवासी है।
मंगलवार को वह अपने पति सतवंत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर साहा के लिए चले थे। शाहजादपुर-जगाधरी रोड साहा टी प्वाइंट के पास सामने से आ रही एक इनोवा कार की टक्कर लगने से वह हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद इनोवा चालक मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया। साहा पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।