फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी में ट्रेन में सवार हो रही थी महिला, रेलवे ट्रैक पर गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुर्ग-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसा छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर हुआ। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, लेकिन यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सैनिक नगर नजदीक गुगामाड़ी बब्याल निवासी 70 वर्षीय जैतुनिया के तौर पर हुई।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी विलायती राम ने बताया कि हादसे की सूचना दोपहर लगभग 2 बजे मिली थी। एसआई राजकुमार को तुरंत अस्पताल भेज दिया था। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि वीरवार की सुबह लगभग 10:45 बजे ट्रेन नंबर 08215 दुर्ग-जम्मूतवी प्लेटफार्म 7 पर पहुुंची। ट्रेन जैसे ही चलने लगी तो जल्दबाजी में महिला ट्रेन में सवार होने लगी। अचानक झटके से वह प्लेटफार्म से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तुरंत चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर व आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में मौजूद मृतका के पति पारस राम ने बताया कि वह अन्य रिश्तेदारों के साथ ट्रेन से लुधियाना जा रहे थे कि जल्दबाजी में अचानक पत्नी रेलवे ट्रैक पर गिर गई और हादसा हो गया। महिला का पोस्टमार्टम आज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें