अंबाला सिटी। रेल हादसे में व्यक्ति के दाहिने हाथ की दो अंगुलियां कट गई। बुधवार देर रात की घटना रेलवे स्टेशन के पास हुई। मोती नगर वासी घायल 33 वर्षीय अमित को उसके पिता ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही जीआरपी सिटी चौकी ने कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
हादसा रात करीब एक बजे नग्गल गाड़ी की चपेट में आने से हुआ। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घायल के बयान न हो पाने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।