फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने वार्डों का दौरा कर जांची व्यवस्थाएं, पार्षदों ने बताई समस्याएं

विज्ञापन
The commissioner visited the wards and checked the arrangements, the councilors told the problems - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम क्षेत्र की समस्याएं जानने के लिए निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा वार्डों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को आयुक्त ने वार्ड नंबर 19 और 20 का दौरा करते हुए वहां की व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान वार्ड नंबर 19 में उनके साथ वार्ड पार्षद राकेश कुमार भी साथ रहे।
विज्ञापन

उन्होंने निगम आयुक्त को वार्ड की मुख्य समस्याएं गिनाते हुए उनके जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। निगम आयुक्त ने वार्ड में डीडब्लयूएस कालोनी, परशुराम नगर, जड़ोत रोड, सौंडा रोड से होते हुए सेक्टर-10 की मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने पानी निकासी की समस्या के बारे में बताया इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी नालियों की तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त ने वार्ड 20 में भी समस्याओं के बारे में जाना। जिनके बारे में पार्षद प्रीती सूद ने जानकारी दी। पार्षद प्रीती सूद ने आयुक्त को जंडली व अन्य संबंधित क्षेत्र में आ रही समस्याओं से आयुक्त को अवगत करवाया। उन्होंने भी आयुक्त से जल्द से जल्द इन समस्याओं से निजात दिलवाने की मांग की है ताकि लोग राहत की सांस ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें