फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार हित में सभी कार्यों को दी जाएगी गति : दिलबाग सिंह दानीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला बार एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समारोह में शपथ ग्रहण की। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधान दिलबाग सिंह दानीपुर, उपप्रधान दर्शन कुमार, महासचिव सुनील जैन, उपसचिव विकास राठी, कोषाध्यक्ष राजेश अत्री व एक्जीक्यूटिव सदस्यों में गोपाल कृष्ण गुप्ता, संजना, गौरव शर्मा, आदेश वर्मा आदि को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान दिलबाग सिंह दानीपुर ने कहा कि चुनावों से पहले उन्होंने जो वायदे किए हैं, उन पर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। वह अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर और सभी वकीलों के साथ विचार विमर्श कर अंबाला कोर्ट में वकीलों के लिए नए चेंबर बनवाने और कोर्ट की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इन दोनों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवाने की कोशिश की जाएगी।
साथ ही कोर्ट परिसर के मुख्यद्वार को भव्य व सुंदर बनाया जाएगा। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मुख्यद्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाएगी। कोर्ट परिसर के जिस एरिया में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए, वहां पर कैमरे लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बार एसोसिश्एान में एक डिस्पेंसरी का भी प्रावधान रखा जाएगा। इस मौके पर नवनियुक्त महासचिव सुनील जैन ने कहा कि हम सब मिलकर बार हित में कार्य करेंगे। आपसी भाईचारे की भूमिका निभाने का हमारा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें