फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल वैदिक समूूह ज्ञान में सोहन लाल डीएवी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीएवी मुरलीधर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में महात्मा हंसराज जयंती और विद्यालय का 40वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, भजन व नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान आयोजित इंटर स्कूल वैदिक समूह ज्ञान प्रतियोगिता में सोहन लाल डीएवी स्कूल प्रथम, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल व मुरलीधर डीएवी स्कूल द्वितीय, मेजर आरएन कपूर स्कूल की टीम ने तृतीय और डीएवी नारायणगढ़ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने महात्मा हंसराज के त्याग पूर्ण जीवन के बारे में छात्रों को बताया। विद्यालय में आए नए विद्यार्थियों को मुख्यातिथि डॉ. सुनील सादिक ने कार्ड प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान केक काटकर सबको वितरित किया गया। मौके पर संगीत की अध्यापिका मंजीत कौर, नीर क्षीर विवेक, डॉ. जसपाल कौर सयाली व डॉ. मधु गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें