अंबाला। शहर के सेक्टर 9 स्थित शेखों पेट्रोल पंप पर नाइट ड्यूटी के दौरान कारिंदों पर तेजधार हथियार से हमला कर रुपये छीनने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को काबू किया। बताया जाता है कि सभी आरोपी अंबाला सिटी के निवासी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अंबाला सिटी के सेक्टर 9 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मटेड़ी जटान निवासी साहिल ने बताया कि वह शेखों पेट्रोल पंप अंबाला शहर इंडियन ऑयल पर काम करता हूं तथा मेरी व पंकज निवासी मटेड़ी जट्टां की रात दस से सुबह छह बजे तक ड्यूटी थी। इस दौरान हम दोनों पंप नंबर 1 पर मशीन पर खड़े होकर तेल डाल रहे थे। पंप नंबर 1 पर चार मोटरसाइकिलें आई। इन मोटरसाइकिलों पर 3-3 लड़के सवार थे। पहली मोटरसाइकिल में 100 रुपये का पेट्रोल व दूसरी मोटरसाइकिल म़ें 100 रुपये का पेट्रोल तथा बुलेट मोटरसाइकिल में 200 रुपये का पेट्रोल जिनमें से एक मोटरसाइकिल मे 150 रुपये का तेल डलवाया और कुल 550 रुपये का तेल डलवाया था। जो इन दोनों मोटरसाइकिलों मे स्पलेंडर पहले तेल भरवाकर आगे चली गई। जो बुलेट मोटरसाइकिल वाले ने मेरे को पैसे देने बारे कहा था, जिसने तेल के पैसे पेटीएम से देने बारे कहा और मैने पंकज को पेटीएम करने के लिये मशीन मंगवाई थी।
इस दौरान बुलेट के पीछे बैठे लड़के के कहने पर मैने मशीन मे पैसे डाल दिये थे, जो कि बुलेट वाले ने मेरे को 500 रुपये नकद दे दिये और मेरे से बहस करने लगे। इसके बाद पीछे बैठे लड़के ने मेरी टी-शर्ट पकड़ ली और मेरे को दिये हुए 500 रुपये छीन लिये थे। इसके बाद मैने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे अन्य व्यक्तियों को आवाज लगाई और मैने उनका विरोध किया। इसके बाद वह भागने की कोशिश करने लगे और उसी समय आगे गई मोटरसाइकिलों पर सवार लड़के भी वहां आ गये। इनमे से एक व्यक्ति हाथ में तलवारनुमा हथियार लिया हुआ था, जिसने विकास कुमार की बाईं बाजू व शिवराम की बाजू पर भी वार किया और इन दोनों को भी चोटे आई थी। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए अपनी-अपनी मोटरसाइकिल सहित मौके से भाग गये । इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए हिमांशु निवासी रविदास माजरी अंबाला शहर, गौरव निवासी इंद्रपुरी अंबाला शहर, अभिषेक मिलाप नगर अंबाला शहर, साहिल निवासी बादशाही बाग अंबाला शहर, हर्षदीप निवासी गांव सौंडा अंबाला शहर व अंकुश निवासी मोती नगर अंबाला शहर को गिरफ्तार किया।