नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस।
- फोटो : Ambala
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अब एंबुलेंस चलाने की कमान रोडवेज चालकों को दी गई है। इसके बाद अंबाला जिले में पिछले काफी समय से धूल फांक रही नई आई सात एंबुलेंस का भी प्रयोग होगा। रोडवेज चालकों की मांग को लेकर रोडवेज उच्च विभाग की ओर से सभी जिला प्रबंधकों को लेटर जारी किया गया है। इसके तहत अंबाला में 14 रोडवेज ड्राईवर की मांग की गई है। जोकि 28 फरवरी तक अंबाला में एंबुलेंस का संचालन करेंगे।
इससे एंबुलेंस की कमी होने के कारण परेशानी झेल रहे मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी। बता दें कि सरकार की ओर से कोरोना की पिछली लहर के बीच अंबाला में सात एंबुलेंस भेजी गई थी। मगर, ड्राईवरों की भर्ती न होने के कारण यह एंबुलेंस अस्पताल में ही धूल फांक रही थी। मगर, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने इन खड़ी हुई एंबुलेंस को चलाने के लिए रोडवेज ड्राईवरों की ड्यूटी लगाई गई है।