ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ जिलानगर योजनाकार की टीम ने अवैध कॉलोनी में बनी सड़कें उखाड़ी और नीवें तोड़ने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार टीम ने गांव आनंदपुर जलबेहड़ा में अशोक कुमार, अजय कुमार और अन्य द्वारा लगभग 2 एकड़ में काटी हुई अवैध कॉलोनी में बनी 3 कच्ची सड़कों को उखाड़ा। वहीं गांव पत्ती रंगड़ा में निर्मला, जोगिंद्र सिंह व अन्य द्वारा लगभग 3.5 एकड़ में काटी हुई अवैध कॉलोनी में बनी 6 कच्ची सड़कों के जाल उखाड़े और तीन नीवों को तोड़ा।
इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपमंडल अधिकारी सिंचाई विभाग सिमरन सिंह, जिलानगर योजनाकार सविता जिंदल, कनिष्ठ अभियंता जगमेल सिंह, अभिषेक भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित रहे। सविजा जिंदल ने आमजन को अवगत कराया कि प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी के रेगुलर होने की बात कहकर लोगों को झांसा देकर प्लॉट बेच रहें है। अत: किसी भी झांसे में न आएं। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।