स्कूलों की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुक्रवार को भी जारी रहीं। बालिकाओं ने भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। इसको लेकर जिले भर में विभिन्न मैदान तैयार किए गए थे। खिलाड़ियों ने अपनी खेल हुनर से सभी का दिल जीत लिया।
राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ में भी प्रतियोगिताएं हुईं। इनका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नारायणगढ़ ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सतपाल तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपा कौशिक भी मौजूद रहीं। इन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा सभी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान खेलों के आयोजन में खंड के पीटीआई एवं प्राध्यापक भूपिंद्र नैन, नसीम जावेद, नरेश पीटीआई, सतबीर, शिव चरन, विनोद धीमान, मुकेश सलूजा, रविंद्र, अनिल कुमार, विनोद कुमार व लीलावती ने पूर्ण सहयोग किया।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
भूपिंद्र नैन ने बताया कि अंडर-17 छात्राओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीजीएसएसएस नारायणगढ़ प्रथम तथा शाहपुर नूर्द ने द्वितीय स्थान। अंडर -19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीजीएसएसएस नारायणगढ़ प्रथम, शाहपुर नूर्द द्वितीय रहा। अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में जीएसएसएस डेरा ने प्रथम, सीजेएम भूरेवाला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अंडर-19 प्रतियोगिता में जीएसएसएस शाहपुर नूर्द प्रथम, जीजीएसएसएस नारायणगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 खो-खो में जीजीएसएसएस नारायणगढ़ ने प्रथम, सीजेएम भूरेवाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -19 खो-खो प्रतियोगिता में जीजीएसएसएस नारायणगढ़ ने प्रथम, शाहपुर नूर्द ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 100 मीटर की दौड़ में जीएसएसएस शाहपूर नूर्द की पायल ने प्रथम, डीएवी नारायणगढ़ की रीतिका ने द्वितीय, अंडर-17 100 मीटर दौड़ में सीजेएम भूरेवाला की पलक ने प्रथम, सीजेएम भूरेवाला की ही रश्मि ने द्वितीय, अंडर-19 की 200 मीटर दौड़ में डीएवी नारायणगढ़ की नीधि ने प्रथम, शाहपुरनूर्द की मानवी ने द्वितीय, अंडर-17 200 मीटर दौड़ में जीएसएसएस नारायणगढ़ की नैंसी ने प्रथम, जीएसएसएस डेरा की पिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 की 400 मीटर दौड़ में सीजेएम भूरेवाला की ईशा ने प्रथम, जीएसएसएस पलक ने द्वितीय स्थान, 400 मीटर अंडर-19 दौड़ में सीजेएम भूरेवाला की हर्षिता ने प्रथम, शाहपुरनूर्द की सिमरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर अंडर -19 की दौड़ में जीएसएसएस नारायणगढ़ की सरिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर -17 की 800 मीटर दौड़ में जीएसएसएस नारायणगढ़ की ही अंकिता प्रथम रही। अंडर-17 की लंबी कूद प्रतियोगिता में जीएसएसएस नारायणगढ़ की नैन्सी ने प्रथम, डीएवी नारायणगढ़ की सृष्टि द्वितीय रही। अंडर-19 की लंबी कूद में डीएवी नारायणगढ़ की नीधि प्रथम, जीएसएसएस नारायणगढ़ की सरिता द्वितीय, अंडर-17 की डिस्कस थ्रो में डीएवी नारायणगढ़ की सृष्टि प्रथम, सीजेएम भूरेवाला की रश्मि द्वितीय, अंडर -19 डिस्कस थ्रो में डीएवी नारायणगढ़ की निधि, प्रथम और डीएवी नारायणगढ़ की महक ने द्वितीय रही।
अंबाला शहर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।- फोटो : Ambala
अंबाला शहर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।- फोटो : Ambala
अंबाला शहर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।- फोटो : Ambala
अंबाला शहर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।- फोटो : Ambala
अंबाला शहर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।- फोटो : Ambala