फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी के बाद कम हुआ बिजली का लाइन लॉस : रणजीत

विज्ञापन
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह शहजादपुर में आयोजित किसानों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में ? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
शहजादपुर। हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि बिजली निगम द्वारा बड़े कारखानों, मॉल्स जैसे प्रतिष्ठानों पर प्रदेशभर में की गई छापामारी के बाद लाइन लॉस कम हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बिजली मंत्री रविवार को शहजादपुर में किसान मजदूर संगठन हरियाणा द्वारा आयोजित किसानों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नरपत राणा ने की। उन्होंने बताया कि उनके संगठन ने किसानों, मजदूरों से संबंधित समस्याएं बिजली मंत्री के सामने पिछले दिनों रखी थी। उनका समाधान बिजली मंत्री द्वारा तुरंत प्रभाव से किया गया। किसान मजदूर संगठन हरियाणा द्वारा एक ज्ञापन भी बिजली मंत्री को सौंपा गया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा की बिजली वितरण निगम कंपनियां उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तीन साल पहले 15वें और 17वें नंबर पर थी। यह आज देश में 5वें नंबर पर आ चुकी हैं।
जून 2022 तक 54 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएंगे और शेष ट्यूबवेल कनेक्शन अगले छह माह में दिए जाएंगे। इसके लिए किसान को 30 हजार रुपये की राशि जमा करवानी होगी। कार्यक्रम में मंच संचालन कंवर पाल राणा ने किया। इसमें राष्ट्रीय महासिचव अमर सिंह टाटकी, प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता गोगा राणा व अन्य मौजूद रहे।

शहजादपुर में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में मौजूद किसान व अन्य- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें