फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस में सही खाना न मिलने पर पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने बुधवार शाम को जमकर बवाल काटा। विद्यार्थी पॉलिटेक्निक चौक पर पहुंचे और मेस में गंदा खाना मिलने के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान विद्यार्थी चौक पर बीच सड़क पर ही जमा हो गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बावजूद छात्र हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मौके पर संस्थान के प्राचार्य राजीव सपरा पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की सभी शिकायतों को सुना और उसका समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र लौट गए। प्राचार्य राजीव सपरा ने बताया कि संस्थान में मेस बच्चों की जमा राशि से ही चलती है। अगर दिक्कत आती है तो उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें