फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आए मजदूर, ट्रैक्टर का टायर चढ़ने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में प्रवासी मजदूर समेत बच्चे की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाओं में चालक अपने वाहनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रेमपाल ने शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत दी है। उसने बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे के करीब वह व उसका साथी उत्तर प्रदेश निवासी परमानंद कक्कड़ माजरा पेट्रोल पंप के नजदीक दुकान पर राशन लेने के लिए जा रहे थे। साथी जब दुकान पर जाने के लिए मुख्य सड़क पार करने लगा तो कक्कड़ माजरा की तरफ से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। वह परमानंद को उपचार के लिए बरवाला अस्पताल लेकर गया। वहां से डॉक्टर ने साथी को प्राथमिक उपचार देकर सरकारी अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
दूसरा हादसे में चंडीगढ़ निवासी मोहम्मद शफी ने शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह व उसका लड़का फिरोज खान चंडीगढ़ से अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। दोपहर को लगभग सवा तीन बजे मघ्घरपुरा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर पहुंचे तो सामने से एक ट्रैक्टर-ट्राली गलत दिशा में साहा की तरफ से आई और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वह घायल बेटे को सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें