राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर गांव कड़ासन बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में पूर्व नायब तहसीलदार की की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के भतीजे सुनील कुमार निवासी कड़ासन ने कहा कि उसके चाचा कड़ासन निवासी पूर्व नायब तहसीलदार प्रकाश चंद की कड़ासन में हरिओम मेडिकोज के नाम से दुकान है। वीरवार की सुबह लगभग 10 बजे उसके चाचा घर से अपनी दुकान पर जा रहे थे। कड़ासन चौराहे के पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रकाश चंद को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने चाचा प्रकाश चंद को मृत घोषित कर दिया।