फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी की घटना का निरीक्षण करने पहुंचे गृहमंत्री, जांच के आदेश

विज्ञापन
अंबाला छावनी के कबाड़ी बाजार में दीपावली की रात दुआ कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप में लगी आग के बाद दुका - फोटो : Ambala
विज्ञापन
वीरवार रात को मोबाइल की दुकान में लगी आग के नुकसान का जायजा शुक्रवार सुबह गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लिया। आग की घटना कबाड़ी बाजार नजदीक राजकीय कॉलेज स्थित दुआ कम्यूनिकेशन में हुई। दुकान संचालक जतिन दुआ ने पूरी घटना की जानकारी गृहमंत्री को दी। जानकारी लेने के उपरांत गृहमंत्री ने उपायुक्त विक्रम सिंह को घटना की जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित दुकान संचालक को आश्वासन दिया कि जांच के उपरांत जो भी संभव सहायता होगी, वह उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें