फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात थमने के 24 घंटे बाद भी नहीं उतरा शहर से पानी,

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वीरवार सुबह से दोपहर तक हुई रिमझिम बारिश ने नगर निगम की ओर से शहर की सफाई के लिए किए गए दावों की पोल खोल दी है। बारिश से वीरवार को कई स्थानों पर जलभराव हो गया। शुक्रवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में पानी भरा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। ड्यूटी पर जा रहे कई लोगों के वाहन जलभराव के कारण पानी में ही बंद हो गए। इससे उन्हें कार्यालयों में पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

बारिश से इंको के नजदीक बने रेलवे के अंडरपास में 24 घंटे बाद भी शुक्रवार को दो से तीन फुट पानी जमा हुआ था। जिसके कारण लोगों को पुरानी दिल्ली रोड तक जाने के लिए करीब 8 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ा। वहीं दूसरी और नदी मोहल्ला स्थित नई बस्ती में पार्षद ने वीरवार दोपहर से ही पंप चालू करवा दिए थे। इसके बाद भी कई घरों में पानी घुुस गया। अग्रसेन चौक के आस पास के क्षेत्रों में भी दूसरे दिन पानी सड़कों पर भरा रहा । इसी रास्ते पर कुछ प्राइवेट अस्पताल भी चल रहे हैं। जोकि बरसात के कारण शुक्रवार को भी जलमग्न रहे।
................................
हमने पानी की निकासी को लेकर 6 जगह पंपसेट लगाए हुए हैं। जो कल शाम से चल रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी करवा कर जनता को राहत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमन जागलान, एक्सईएन नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें