शिक्षा मंत्री कंवरपाल को ज्ञापन सौंपते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारी।
- फोटो : Ambala
जेबीटी अध्यापकों के तबादलों में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को हरियाणा के शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। उन्हें समस्या समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा। मामले की जानकारी देते हुए जिला राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान अमित छाबड़ा ने बताया कि तबादला प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पोर्टल में अभी कुछ खामियां हैं।
वहीं तबादला प्रक्रिया में अतिथि अध्यापकों के पदों को खाली नहीं माना गया है। इस कारण अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री को विशेष ध्यान देने की गुजारिश की गई है। वहीं तबादला प्रक्रिया में अध्यापक की सेवा अवधि के अंकों को भी जोड़ने का निवेदन किया गया है, ताकि सभी को एक समान तबादला प्रक्रिया का फायदा मिल सके। राज्य उप महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्री के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने सभी समस्याओं के सकारात्मक रुख अपनाते हुए जेबीटी अध्यापकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघ खजांची प्रकाश के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पंजाब और हिमाचल की तर्ज पर मिले पदोन्नत्ति
संघ के पदाधिकारियों ने जेबीटी अध्यापकों की पदोन्नित्त को लेकर भी शिक्षा मंत्री से मंत्रणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल की तर्ज पर हरियाणा के जेबीटी अध्यापकों को को हेड टीचर, सेंट्रल हेड टीचर और खंड प्राथमिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत्त किया जाए, ताकि वह स्कूलों से जुड़े कार्य भलीभांति कर सकें।