अज्ञात चोरों ने सोमवार देररात गांव बघेरड़ू से ओमप्रकाश के निर्माणाधीन घर से पंप और गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। वहीं मंगलवार देररात प्रदीप के घर से अज्ञात चोरों ने कूलर चोरी कर लिया। पीड़ितों ने उक्त चोरियों की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। ग्रामीणों के अनुसार चोर अब कोहरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सभी ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है। संवाद