शहर नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड में उपचाराधीन मरीज।
- फोटो : Ambala
डेंगू के डंक का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अभी तक 122 लोग डेंगू के शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा प्लेटलेस्ट्स कम होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शहर के नागरिक अस्पताल समेत जहां भी डेंगू के वार्ड तैयार किए गए हैं, वे भर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग बेड का इंतजाम करने में जुटा हुआ है।
दूसरी ओर प्लेट्लेट्स की आपूर्ति को लेकर भी मरीजों के परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। दूसरी ओर नगर निगम की ओर से भी शहरों में फोगिंग करवाने का कार्य तेज कर दिया गया है। नगर निगम समेत गांव के क्षेत्र में भी फोगिंग की जा रही है। डेंगू मलेरिया रोकथाम अधिकारी संजीव सिंगला ने बताया कि अभी तक 122 डेंगू के मामले सामने आ चुके है। स्वास्थ्य विभाग तेजी के साथ इस बीमारी की रोकथाम के लिए काम कर रहा है।