फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने की 3.60 लाख रुपये की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकायादारों से संपत्ति कर वसूलने का नगर निगम का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को निगम की टीम ने कुल 3.60 लाख रुपये की रिकवरी की है। इस दौरान निगम की टीम बड़े बकायादारों के पास पहुंची और बकाया कर जमा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर बकायादार संपत्ति कर जमा नहीं करवाते हैं तो उनकी संपत्ति को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्रवाई के तहत निगम की टीम सबसे पहले मोटर मार्केट पहुंची। वहां संपत्ति के मालिकों को वीरवार तक रुपये जमा करवाने की चेतावनी दी। इसके बाद निगम की टीम हरि पैलेस रोड के पास स्थित प्रॉपर्टी पर पहुंची। यहां से निगम की टीम ने 1.54 लाख रुपये की रिकवरी की।
वहीं, ठाकुर द्वारा के पास स्थित प्रॉपर्टी से 1.13 लाख रुपये निगम की टीम ने संपत्ति कर के रुप में लिए। इसके अलावा 93 हजार रुपये के करीब संपत्ति कर निगम में जमा हुआ। संपत्ति कर शाखा के प्रमुख बलबीर सिंह ने बताया कि निगम की टीम बड़े बकायादारों से संपत्ति कर वसूल रही है। निगम की ओर से इससे पहले सभी बड़े बकायादारों को नोटिस दिए गए थे। जब उनकी ओर से संपत्ति कर जमा नहीं करवाया गया, तो निगम की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू की है, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें