पुलिस शिकायत में हंसराज ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके पास दो लड़के व एक लड़की है जो शादीशुदा हैं। बड़ा लड़का बलवीर सिंह व छोटा लड़का कशमीर सिंह करीब डेढ वर्ष से गाव सारंगपुर में अलग-अलग घरों में रहते हैं।
मलेशिया गए बेटे की पत्नी व उसके परिजनों द्वारा गांव सारंगपुर में ससुराल पक्ष से मारपीट करने का मामला सामने आया है। ससुर हंसराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहू सहित अन्य ने डंडों के साथ मारपीट की। पुलिस ने हंसराज की शिकायत पर बहू आशा व उसके परिजन दीपा, प्रकाश व कृष्णा देवी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
शिकायत में हंसराज ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके पास दो लड़के व एक लड़की है जो शादीशुदा हैं। बड़ा लड़का बलवीर सिंह व छोटा लड़का कशमीर सिंह करीब डेढ वर्ष से गाव सारंगपुर में अलग-अलग घरों में रहते हैं। वह खुद बड़े लड़के के पास रहते हैं। बेटे की बहू का हमारे साथ बोलचाल नहीं है। लड़का कशमीर सिंह अपनी पत्नी आशा व अपने छोटे बच्चे के साथ 2 मार्च को अपने ससुराल कुरुक्षेत्र के गांव ददखेड़ी में गया था।
उसके बाद वह वहीं से बिना कोई खबर किए मलेशिया चला गया। 15 मार्च को बहू आशा अपने पिता प्रकाश, माता कृष्णा देवी व भाई दिपा व अन्य के साथ सारंगपुर में आकर अपने मकान से सामान निकाल रही थी। पीड़ित की पत्नी पूछने गई तो बहू व उसके परिजनों ने झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बेटे व उस पर लोहे की रॉड से हमला किया।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।