फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: अवैध खनन पर सीएम फ्लाइंग का छापा, दो एकड़ कृषि योग्य भूमि में 6 फुट तक खोदा

Fri, 17 Mar 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की संयुक्त टीम ने गांव राणौली में अवैध खनन (मिट्टी) के सम्बन्ध में खेत में छापा मारा। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही खेत मालिक पहले ही गायब मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उडनदस्ता रेवाड़ी की टीम द्वारा गांव राणौली में अवैध खनन (मिट्टी) के संबंध में छापा मारकर कार्रवाई की गई। परंतु टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही खेत मालिक गायब मिला। टीम को दो एकड़ भूमि में अवैध रूप से 6 फुट तक खनन किया हुआ मिला।

विज्ञापन


6 फुट गहराई तक खनन हुआ मिला
गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के उप नि. सतेन्द्र कुमार व खनन निरीक्षक कुमारी आरजू की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र बावल के गांव राणौली में अवैध खनन (मिट्टी) के सम्बन्ध में दलीप सिंह निवासी राणौली के खेत में छापा मारकर कार्रवाई की गई। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही खेत मालिक पहले ही गायब मिला।

लेकिन मौके से लगभग दो एकड़ कृषि योग्य भूमि में अवैध रूप से करीब 6 फुट गहराई तक खनन हुआ मिला। खनन निरीक्षक कुमारी आरजू ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव राणौली में एक खेत से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खेत मालिक ने मिट्टी उठाने के लिये कोई अनुमति नही ली है, उक्त जमीन मालिक को नोटिस देने उपरांत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें