फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ का फायदा उठाकर रुपयों से भरे बैग पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े के थैले को काटकर 2.15 लाख रुपये चुराए
विज्ञापन

भीड़ का फायदा आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, वोटर कार्ड और गन्ने के मिल की पर्ची भी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने एक व्यक्ति के पास पड़े कपड़े के थैले में से दो लाख पांच हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला के गांव अलोदीपुर निवासी मुलतानी मल ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसका बैंक खाता शहजादपुर में है। सुखचैन सिंह निवासी गांव रुडका, जिला पटियाला को 2 लाख 10 हजार रुपये देने थे, इसलिए वह 20 दिसंबर को शहजादपुर बैंक में गया। वहां से 2 लाख 15 हजार रुपये निकलवाए और 10 हजार रुपये वापस बैंक में ही जमा करवा दिए। इसके बाद वह 2 लाख 5 हजार रुपये लेकर शहजादपुर बस स्टैंड से बस में बैठकर गांव की ओर चल दिया। मुलतानी मल ने बताया कि वह अंबाला शहर बस स्टैंड पर उतरा और वहां दुकान में जूते खरीदने लग गया। उसके रुपये एक कपड़े के थैले में थे। उक्त थैले में एक वोटर कार्ड व गन्ने के मिल की पर्ची भी थी। वह दुकान से जूते खरीद रहा था तो उस किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके थैले को काटकर उसमें से दो लाख 5 हजार रुपये, वोटर कार्ड व गन्ने के मिल की पर्ची चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें