फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक ने साथी चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मेडिकल कालेज में डाक्टर भिड़े, केस दर्ज
विज्ञापन

-चिकित्सक ने साथी पर लगाया मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो चिकित्सकों का आपस में झगड़ा हो गया। जिनमें एक चिकित्सक को सिर में गहरी चोटें आई हैं। घायल चिकित्सक ने खानपुर कलां स्थित थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर-21 कृषि कॉम्पलेक्स हाउस नंबर बी-3 फिलहाल गांव खानपुर कलां अस्पताल के एफ-29 ब्लॉक में रहने वाले चिकित्सक परमजीत ने मारपीट का आरोप लगाया है। डा. परमजीत ने बताया कि वह 25 दिसंबर को अपने घर में सो रहे थे। तभी साथी चिकित्सक डा. नितिन ने उस पर हमला कर दिया। डॉ. परमजीत को सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जिसका उपचार खानपुर कलां के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने डॉ. परमजीत के बयान पर डा. नीतिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झगड़े के कारणों का पता नहीं लग सका है। खानपुर थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि डॉ. परमजीत ने डॉ. नीतिन के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। केस दर्ज कर लिया है। दोनों चिकित्सक आपस में दोस्त हैं। झगड़े का कारण नहीं बताया गया है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें