फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा लगेगा कैंप, निशुल्क बनवा सकेंगे आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंचायत भवन में आज 23 सितंबर को आयुष्मान व ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए मेगा शिविर लगाया जाएगा। नगर निगम मेयर के प्रयास से इस शिविर को लगाया जा रहा है। सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सिंगला ने बताया कि शहर के आम नागरिकों की सुविधा के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को उनके घर से पंचायत भवन तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा बिल्कुल निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी। सरकारी लिस्ट के आयुष्मान कार्ड के तहत लाभार्थी को 5 लाख तक का इलाज बिल्कुल निशुल्क होगा तथा ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी की मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तथा पूर्ण रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी। इस कार्ड के बनने से रिक्शा, ऑटो रिक्शा चालक, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, मोची, दर्जी, किसी भी तरह का मेकेनिक, फल-सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले, प्लंबर व मजदूरी करने वालों व अन्य को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें