फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। एनआईसी कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. शालीन ने ली। उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक लेते हुए एजेंडे में रखे बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सड़क हादसों पर कैसे अंकुश लगे, इस पर मंथन भी किया गया। सचिव आरटीए सुशील कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के तहत एजेंडे में रखे बिंदुओं के बारे में बिंदुवार उपायुक्त को संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई बारे अवगत करवाया।
विज्ञापन


पुराने मामले की प्रगति जानी
बैठक में ब्लैक स्पॉट, रोड सेफ्टी ऑडिट, मॉडर्न सड़क (5 किलोमीटर), सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी, यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस व आरटीए द्वारा की गई चालानिंग की कार्रवाई, पिछली बैठक के दौरान एजेंडे में रखे बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक के दौरान पुलिस को यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश देते हुए चालानिंग की कार्रवाई में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आटोमेटिड ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को जमीन का चयन करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें