अंबाला। गांव हेमा माजरा के निकट 6096 कैप्सूल संग पकड़े गए नशा तस्करों के फरार होने के बाद पुलिस ने एक बार फिर उन्हें पकड़ लिया है। उस समय नशा तस्कर सड़क हादसे में घायल हो गए थे और पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया दिया। कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगवाने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस तभी से उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुलाना के पटेल नगर निवासी आकाश के रूप में हुई। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 18 मई 2021 को थाना मुलाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हेमा माजरा के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गए है और उनके पास दो बैग पड़े हुए थे। सूचना उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें उपचार के लिए एमएमयू मुलाना में दाखिल करवाया था। सड़क दुर्घटना में घायल आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर उनमें से 6096 नशीले कैप्सूल बरामद हुए थे। आरोपी आकाश व उसके साथी के खिलाफ थाना मुलाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपियों की हालत गंभीर व उपचाराधीन होने के कारण इस मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार गिरफ्तारी पर रोक लगवा ली और जब पुलिस ने अनुमति ली तो आरोपी दिसंबर 2022 में फरार हो गए थे।