फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रींगस से खाटूश्याम तक बिछेगी रेल लाइन

Sun, 16 Apr 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे की ओर से रींगस के समीप स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र खाटूश्याम को सीधे रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे करने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। खाटूश्याम के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु रेल, रोड और पैदल मार्ग से दर्शन के लिए आते हैं। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि खाटूश्याम के लिए प्रतिदिन लगभग 30 हजार श्रद्धालु आम दिन दर्शनार्थ आते हैं। वहीं शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इनकी संख्या 4 से 5 लाख तक हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रींगस से खाटू तक का सफर सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने सांस्कृतिक धरोहर व धार्मिक आस्था के केंद्रों को जोड़ने की योजना के तहत रींगस से खाटूश्यामजी तक नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान की है। सर्वे का काम शीघ्र ही पूरा करके इस नई रेल लाइन के काम को स्वीकृति प्रदान कर कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को जल्द खाटूश्याम तक रेल सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से प्रधानमंत्री के मिशन विरासत और विकास के तहत धार्मिक स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें