अंबाला। एक व्यक्ति को ऑनलाइन पिज्जा बुक करना महंगा पड़ गया। जैसे ही उसने ऑनलाइन पिज्जा बुक किया तो उसके खाते से 65 हजार रुपये की धनराशि कट गई। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
न्यू टैगोर गार्डन निवासी धीरज कुमार साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यू टैगोर गार्डन के बीते 18 अप्रैल को दोपहर 12.25 बजे उसने ऑनलाइन पिज्जा बुक करने के लिए एटीएम के माध्यम से भुगतान करना चाहा तो उसके खाते से सीधे ही 65 हजार रुपये कट गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।