फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 से 22 सितंबर तक पुलिस लाइन सरकारी स्कूल में होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल विद्यालय पुलिस लाइन अंबाला शहर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 7 सितंबर से 22 सितंबर तक माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक (ओपन स्कूल) की परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व नकल रहित करवाने के लिए उपायुक्त विक्रम सिंह ने धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यह आदेश उक्त परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में प्रभावी रहेंगे और आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन आदेशों के तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में 5 या 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक बंद रहेंगी और परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व सरकारी कर्मियों को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें