फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33वीं हरियाणा स्टेट सब जूनियर चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

विज्ञापन
33rd Haryana State Sub Junior Championship started, players showed their strength - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। रीजनल ट्रेनिंग सेंटर नॉर्थ अंबाला छावनी में 33वीं हरियाणा स्टेट सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स क्योरुगी एंड पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ राजेंद्र विज ने किया। राजिंद्र विज बतौर मुख्यातिथि व सुदर्शन सहगल विशेष अतिथि रहे। खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अपना शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजिंद्र विज ने आए हुए सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि ताइक्वांडो एक ओलंपिक स्पोर्ट्स है और खिलाड़ियों के आगे बढ़ने के लिए अच्छा प्लेटफार्म है। दूसरे शहरों से आए खिलाड़ियों को बताया कि अंबाला में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की देन है। इससे पहले अंबाला में कोई भी बढ़िया स्टेडियम नहीं था जहां पर खिलाड़ी अपने खेल की प्रैक्टिस कर सकते थे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, फुटबाल स्टेडियम और खिलाड़ियों के रहने के लिए अच्छा होस्टल तैयार किया जा रहा है जहां पर अंबाला के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर जल्दी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंबाला का नाम रोशन करेंगे। हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जसवीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनके रहने खाने का सारा इंतजाम एसोसिएशन के द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें