फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को भरी जाएंगी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की खाली सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जारी है। 18 अक्तूबर को जिले भर की दोनों पॉलिटेक्निक की खाली सीट पर दाखिला होगा। इससे पहले दोनों राजकीय आईटीआई की खाली पड़ी करीब 40 सीट पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। यह आवेदन प्रक्रिया 13 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके बाद विभाग की ओर से आवेदनों की जांच की जाएगी और 18 अक्तूबर को बच्चों को ओपन काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जहां पर मेरिट के आधार पर बच्चों को खाली संकायों से सीट दी जाएगी और साथ फीस जमा करते हुए दाखिला पक्का किया जाएगा। इस समय सभी खाली सीट पर राष्ट्र भर से कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

यह रहेगी प्रक्रिया
दाखिला प्रक्रिया इंचार्ज धर्मवीर ने बताया कि अब पालिटेक्निक स्तर पर ही दाखिला प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक सभी खाली सीट भर नहीं जाती है। इनको भरने के लिए सभी हरियाणा राज्य व बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की कॉमन मेरिट बनेगी और उसी मेरिट के आधार पर खाली हुई व बची हुई सीटों को भरा जाएगा। इसके लिए 13 अक्तूबर को सायं 5 बजे तक संस्था में आवेदन फार्म लिए जाएंगे। तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए ओपन काउंसिलिंग 18 अक्तूबर को होगी तो वहीं, डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री कोर्स लिए ओपन काउंसलिंग 19 अक्तूबर को जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद जो छात्र फीस जमा करवाएंगे उनकी सीट पक्की मानी जाएगी।
13 अक्तूबर से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 18 अक्तूबर को ओपन काउंसलिंग होगी। जहां पर राष्ट्र स्तर से कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें